Homeअपना शहरसरदारपुर - तहसील में अधिकांश हिस्सों में हुई मावठे की बारिश, माही...

सरदारपुर – तहसील में अधिकांश हिस्सों में हुई मावठे की बारिश, माही परियोजना के दोनों बांधों की मुख्य नहर में पानी का बहाव किया आधा

सरदारपुर। क्षेत्र में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मावठे की बारिश तहसील के अधिकांश हिस्सों में हुई है। मंगलवार को जहा धूप खिलने के साथ मौसम साफ होने के आसार नजर आ रहे थे। लेकिन शाम होते फिर मौसम ने करवट ली और ठंडी हवाओं के साथ मौसम मे ठंडक घुल गई। बुधवार सुबह आसमान मे बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश का दौर आरंभ हुआ जो कही पर 15 मिनीट तो कही पर आधे घंटे तक चला। सरदारपुर नगर सहित राजगढ़, रिंगनोद, लाबरिया, राजोद, बरमंडल, जौलाना क्षेत्र सहित अंचल के अधिकांश हिस्सों मे बारिश हुई। जिससे मौसम मे ठंडा हो गया। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर तापते रहे। वही स्कुल मे बच्चो की उपस्थिति काफी कम रही।

मौसम के परिवर्तन के चलते हुई बारिश से रबी की फसलों को नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है। गेहूं की फसल को अधिक नुकसान की संभावना बताई जा रही है। देदला क्षेत्र मे बारिश के साथ हवा चलने से गेहूं की फसल खेतों में आडी पड चुकी है। वही बारिश के बाद कालीकराई एवं माही मुख्य बांध की मुख्य नहरो का संचालन आधा कर दिया गया है।

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की बारिश होने से सिंचाई के लिये पानी की डिमांड कम हुई है, जिसके बाद दोनों बांधों की मुख्य नहर मे पानी का बहाव आधा कर दिया गया है। वही कई माईनर नहरो का संचालन भी बंद किया गया है। यदि आगे भी बारिश होती है तो किसानों की मांग के अनुरूप ही पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!