![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
पेटलावद। खाटू श्याम जी प्रथम ऐतिहासिक फिल्म जय श्री श्याम का आडिशन पेटलावद में सम्पन्न हुआ। जिसमे आस पास क्षेत्र के कई प्रतिभाओं ने आडिशन दिया। कुछ का चयन किया गया और कइयों को वर्क शॉप के माध्यम प्रशिक्षण देने का आश्वाशन दिया।
इस फिल्म में फिल्म इंडस्ट्रीज के बड़े-बड़े कलाकार गायक कलाकार कार्य कर रहे हैं। एन आड़ी लेव प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली जय श्री श्याम के लेखक गीतकार महेश शुक्ला है, जो भीली भाषा की इंटरनेशनल पुरुस्कार प्राप्त फिल्म फैसलों मंजूर से के भी लेखक गीत कार है। आदिवासी क्षेत्र के कलाकार मेघ सिंह पचाया भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
पेटलावद क्षेत्र से प्रतिभाओ को मौका मिले इस हेतु ऑडिशन के पेटलावद आयोजन में मोहन पड़ियार की विशेष भूमिका रही। अगला आडिशन रतलाम में रखा गया है, जो 13 जनवरी को होगा।