![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
दसाई। ग्राम घटोदा में पेट्रोल पंप की नोजल का ताला तोड़कर रात्रि में अज्ञात बदमाश डीजल चुराकर ले गए। डीजल चोरी की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। पेट्रोल पंप के मालिक द्वारा चोरी की घटना की जानकारी दसाई चौकी पुलिस को दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घटोदा के लक्ष्मीकांत फिलिंग स्टेशन पर बिति रात्रि अज्ञात तीन बदमाश एक काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन में आए तथा पेट्रोल पंप की नोजल तोड़कर 412 लीटर डीजर चुराकर ले गए। चोरी किए गए डिजल की कीमत करीब 39 हजार 95 रूपये बताई जा रही है।
दसाई पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप के मालीक डॉ. तरूण कुमार पिता लक्ष्मीकांत जोशी निवासी दसाई हाल मुकाम बसंत बिहार कॉलोनी धार की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर आरोपीपीं की तलाश शुरू कर दी गई।