Homeराजनीतिसरदारपुर - भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत भास्करनगर जौलाना में...

सरदारपुर – भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत भास्करनगर जौलाना में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने केंद्र सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को करवाया अवगत

सरदारपुर। भाजपा का गांव चलो अभियान अंतर्गत सरदारपुर मंडल के सभी 54 बूथ पर आरंभ किया गया।धार भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी द्वारा सरदारपुर मंडल के बूथ क्रमांक 62 भास्करनगर जौलाना स्थित शंकर मंदिर पर दर्शन कर मंदिर के पुजारी का साल श्रीफल से सम्मान कर अभियान का शुभारंभ किया। वही आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण के पश्चात उज्जवला योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहीयो से चर्चा की तथा बाद पहली से पांचवी के बच्चों के साथ समय बिताकर दीवार लेखन का कार्य किया।

जिलाध्यक्ष सोमानी द्वारा बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया। अंत मे श्री राम मंदिर जौलाना में आरती में शामिल हुए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंश मिश्रा, जनपद सदस्य सुखराम पग्गी, प्रभु नायक, सरपंच रामेश्वर बारिया, बूथ अध्यक्ष माधु बारिया, शक्ति केंद्र संयोजक दुलीचंद मारु सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!