Homeराजनीतिराजगढ़ - भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत बूथ विस्तारक डॉ....

राजगढ़ – भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत बूथ विस्तारक डॉ. बलबहादुर सिंह ने ग्राम उटावा में सरकार की योजनाओं से करवाया अवगत

राजगढ़। भाजपा के गांव चलो अभियान के अंतर्गत सरदारपुर विधानसभा के राजगढ़ ग्रामीण मंडल के बूथ क्रमांक 199 पर बूथ विस्तारक डॉ. बलबहादुर सिंह छडावद द्वारा ग्राम उटावा मे सदस्यों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया।

वही बूथ विस्तार डॉ. बलबहादुर सिंह द्वारा केंद्र की मोदी सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजना के बारे में हितग्राहियों से संवाद कर जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान भी किया गया। वही बूथ पर रहने वाले लाभार्थी एवं मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष मे मतदान करने का आग्रह किया गया। इस दौरान भाजपा के झितरा पटेल, सुमित अमलियार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!