Homeअपना शहरसरदारपुर - फुटबॉल खिलाड़ी चेतना मारू को पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार से...

सरदारपुर – फुटबॉल खिलाड़ी चेतना मारू को पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित, कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सफलता हासिल कर चुकी है चेतना  

सरदारपुर। नगर की उभरती हुई फुटबॉल खिलाड़ी चेतना मारू को पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। बंसल ग्रुप एवं आरएनटीयु यूनिवर्सिटी भोपाल के द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे हॉल भोपाल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विशिष्ट अतिथि खेल मंत्री विश्वास सारंग के द्वारा 51 हजार रुपये की राशी का चेक, मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार प्रदान करने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चेतना मारू से चर्चा भी की। जिस पर चेतना ने बताया की उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वही दादी के साथ रहकर इस मुकाम पर पहुंची है। मुख्यमंत्री ने चेतना से कहा की वे पूरी तन्मयता के साथ अपने प्रदर्शन को निखारे उसकी हर समस्या के समाधान के लिये सरकार सदैव तत्पर है।

उल्लेखनीय है की फुटबॉल खिलाड़ी चेतना मारू के माता-पिता का देहांत हो चुका है तथा उसकी परवरिश उसकी दादी ने की है। खेल परिसर मैदान पर खेल प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाल से वर्ष 2018 से निरंतर प्रशिक्षण लेकर चेतना मारू कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट मे भाग लेकर सफलता प्राप्त की है। चेतना खेलो इंडिया 2023 अंडर-19 में फुटबॉल विधा में मध्य प्रदेश के लिए ब्रॉन्ज मेडल लेकर आई थी तथा अंडर-17 एसजीएफआई कुरुक्षेत्र हरियाणा राष्ट्रीय स्तर, अंडर-17 आल इंडिया गुवाहाटी राष्ट्रीय स्तर, रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन में सहभागिता कर चुकी है।

फुटबॉल खिलाड़ी चेतना मारू के सम्मानित होने पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मनोज कुमार सिंह, एसडीएम विशाल धाकड, एसडीओपी आशुतोष पटेल, सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना, सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य जेड एस पटेल, खेल और युवा कल्याण के खेल अधिकारी राजेश शाक्य, बीईओ सुनिल ओस्तवाल आदि ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!