Homeअपना शहरसरदारपुर - मनावर में नगर पालिका कर्मचारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच को...

सरदारपुर – मनावर में नगर पालिका कर्मचारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

सरदारपुर। धार जिले के मनावर में नगर पालिका कर्मचारी ब्राह्मण समाज के महेंद्र त्रिवेदी ( छोटु) को दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या एवं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आने से सर्व ब्राह्मण समाज में इसके प्रति रोष व्याप्त है। सर्व ब्राह्मण समाजजनों द्वारा सरदारपुर में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम विशाल धाकड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

इस दौरान ज्ञापन का वाचन करते हुए समाज के वरिष्ठ संयोजक बीजे उपाध्याय ने बताया कि इस घटना से ब्राह्मण समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। साथ ही आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। ताकि भविष्य में अपराधिक कृत्य करने वालों के हौसले बुलंद नहीं हो। इस सम्बन्ध में योग्य एवं उचित निर्देश जारी करने किए जाए।

ज्ञापन के दौरान सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी, भारतीय मानवाधिकार इन्दौर संभाग अध्यक्ष प्रेम वैध, सूर्यप्रकाश पंडित, भरत तिवारी, संजय दिक्षित, अंशु शर्मा, नवदीप व्यास, राजगढ़ से विजय व्यास राजेंद्र जोशी, नितिन शर्मा, भरत व्यास, सत्यनारायण व्यास, आशीष शर्मा, अमित तिवारी अमझेरा, अंजनी शर्मा, मोहित व्यास गायत्री शक्तिपीठ महिला मंडल अध्यक्ष विमला तिवारी, सुदीप तिवारी, आदि ब्राह्मण समाज मौजूद थे। उक्त जानकारी समाज के मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!