![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
रिंगनोद। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शनिवार अमझेरा आगमन पर रिंगनोद ग्राम पंचायत के उप सरपंच प्रतिनिधी तथा भाजपा अजजा मोर्चा जिला मंत्री ज्वाला सोलंकी द्वारा ग्राम पंचायत रिंगनोद सहित आसपास क्षेत्रों में भीषण जल संकट को देखते हुए रिंगनोद जल समूह योजना का कार्य प्रारंभ करने तथा रिंगनोद में गौशाला निर्माण हेतु मांग पत्र सौपा गया। ज्वाला सोलंकी ने बताया की रिंगनोद जल समूह योजना का कार्य प्रारंभ होने से रिंगनोद सहित 33 ग्राम पंचायतों को हर घर जल तथा हर घर नल मिल पाएगा।