Homeधार्मिकदसाई - क्षेत्रभर में महाशिवरात्रि पर हुए विभिन्न आयोजन, शिवालयों में रही...

दसाई – क्षेत्रभर में महाशिवरात्रि पर हुए विभिन्न आयोजन, शिवालयों में रही भीड़, जयंती माता धाम पर गौशाला अध्यक्षों का किया सम्मान

दसाई। महाशिवरात्रि पर्व नगर में शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। शिवालयों में अलसुबह से ही भक्तो का दर्शन के लिये भीड जमा रही। अतिप्राचीन राम रामेश्वर मंदिर गुप्तेश्वर मंदिर, कुम्हारपाट, अम्बिका माता मन्दि,सहित अनेक मन्दिर में भगवान भोले का विशेष श्रंगार किया गया। राम रामेश्वर और गुप्तेश्वर व उंडेश्वर धाम मन्दिर में प्रातःभोलेनाथ का महाभिषेक किया गया साथ ही दोपहर में महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया।

समीपस्थ जंयति माता मंदिर व उंडेश्वर धाम भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिये सुबह से ही भक्तो की लम्बी लाइन देखने को मिली वही। मां जयन्ति धाम सेवा समिति द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें दसाई सहित आसपास की गौशाला के अध्यक्षो का सम्मान समिति द्वारा किया गया। बखतगढ के संत श्रीश्री 108 श्री रघुवीरदास महाराज ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष छोटू शास्त्री, विशेष अतिथि अशोकसिंह रघुवंशी, विजय पटेल, बाबूलाल, रतनलाल पटेल, नन्दकिशोर प्रजापत सहित अन्य मंचासीन रहे।

इस अवसर सभी गोशाला को कन्हैयालाल एकरंगा द्वारा दान स्वरुप राशि भेट की गई। कार्यक्रम का संचालन रामचन्द्र मारु ने किया । आभार रमेशचन्द्र जायसवाल ने व्यक्त किया। वही गाजनोद के अमतृलाल ने पौधारोपण के लिये पौधो का वितरण किया। इस अवसर पर समिति के अनिल पाटीदार, मोतिलाल पाटीदार, महेश खजूरवाला, राजेश पाटीदार, भोजराज नायक, महेश जाट, सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!