Homeसामाजिकरिंगनोद - हिंदू नववर्ष पर होंगे विभिन्न आयोजन, समरसता भोज भी होगा,...

रिंगनोद – हिंदू नववर्ष पर होंगे विभिन्न आयोजन, समरसता भोज भी होगा, आयोजन को लेकर सर्व समाज प्रमुखों की बैठक हुई संपन्न

रिंगनोद। समरस ग्राम रिंगनोद में वर्ष प्रतिपदा गुड़ीपड़वा हिन्दू नववर्ष को लेकर सर्व समाज प्रमुखों की बैठक हुई। जिसमें हिन्दू समाज की 33 से अधिक जाती के समाज प्रमुखो ने चर्चा की। जिसमे नवरात्रि के प्रथम दिवस एकम 9 अप्रेल को हिन्दू नववर्ष वर्षप्रतिपदा के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

एकम से लेकर राम नवमी तक प्रत्येक दिवस अनेक संस्कृति एवं धार्मिक आयोजन होंगे। जिसमे पूरे नगर के प्रत्येक घर को भगवा ध्वज से भगवा रंग में रंगा जाएगा। नगर के अलग अलग 7 मंदिरों से जोड़े सहित सूर्य को अर्ध्य चढ़ाकर नववर्ष का स्वागत किया जाएगा।

सभी मंदिरो के परिसर को फूलमाला एवम रंगोलियां बनाकर सजाया जाएगा। भगवान की मूर्तियों को आम की मंजरी से सुसज्जित किया जाएगा। सभी मंदिरों के शिखर पर ध्वजा चढ़ाकर प्रातः 7 बजे महाआरती उतारकर गुड़-धनिए एवं नीम के रस की महाप्रसादी वितरण किया जाएगा।

वही दोपहर में नगर के सर्व हिन्दू समाज द्वारा हिन्दू नववर्ष की भव्य शोभायात्रा निकाली जायगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अति प्राचीन माँ नागेश्वरी माता मंदिर पहुँचेगी जहा माँ नागेश्वरी माता की महाआरती कर महाप्रसादी के रूप में समरसता महाभोज का आयोजन होगा। जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्र से करीब 5000 समाजजन उपस्थित होकर महाप्रसादी का लाभ लेंगे।

वही इस दिन रात्रि में पूरे नगर में घर घर आंगन में रांगोली बनाकर दीप जलाकर रोशनी कर सम्पूर्ण नगर को दीप प्रकाशमय कर नववर्ष को दीपोत्सव की तरह मानाया जाएगा। राम नवमी को भगवान श्री राम की महाआरती कर नव वर्ष के आयोजन का समापन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!