![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
रिंगनोद। हिंदू उत्सव समिति रिंगनोद के द्वारा प्रतिवर्ष हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा के दिन से रामनवमी तक अलग-अलग प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। जिसे ग्राम उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इन कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा तय किया गया कि 9 अप्रैल गुड़ी पड़वा के दिन अलग-अलग मंदिरों में समाज के लोगों द्वारा सूर्यनारायण को अर्ध्य देकर नव वर्ष का स्वागत किया जाएगा। दिन में 12 बजे से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
जिसका समापन नागेश्वरी माता मंदिर पर होगा। उसके बाद महाआरती व महाप्रसादी के बाद पूरे नगर का सहभोज होगा। वही रामनवमी के दिन 5100 दीपक लगाएंगे जाएंगे। ग्रामोत्सव पर होने वाले विभिन्न आयोजनों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न अलग-अलग टोलियां बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौपी गई।