Homeअपना शहरराजगढ़ - मतदान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए किया नवाचार,...

राजगढ़ – मतदान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए किया नवाचार, निकाली गई विशाल नारी शक्ति रैली, निर्भिक मतदान का दिया संदेश

राजगढ़। मतदान के प्रति महिलाओं में जागरूकता लाने एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सरदारपुर एसडीएम मेघा पंवार द्वारा नवाचार करते हुए राजगढ़ में नारी शक्ति रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप प्लान के अंतर्गत नारी शक्ति रैली को राजगढ़ के नगर पालिका काम्प्लेक्स से सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम मेघा पंवार तथा तहसीलदार मुकेश बामनिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नारी शक्ति रैली ने राजगढ़ के प्रमुख मार्ग में भ्रमण किया।

रैली में सरदारपुर ब्लॉक के शिक्षा विभाग, नगर परिषद राजगढ़, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों से आने वाली सभी महिला अधिकारी व कर्मचारी हाथों में मतदाता जागरूकता  के नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर शामिल हुए। रैली राजगढ़ के मुख्य मार्गो से भ्रमण कर नया बस स्टैंड कॉर्नर पर पहुंची जहां एसडीएम मेघा पंवार एवं स्वीप सहायक नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

वही मतदाता जागरूकता अभियान  के अंतर्गत एक घूमते हुए चक्र के माध्यम से प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से सभी को समझाया गया कि बिना किसी प्रलोभन और लालच में आए निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करना है। इस दौरान सीबीएमओ डॉ. शिला मुजाल्दा, नगर परिषद सीएमओ आरती गरवाल, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ओस्तवाल, जेपी मांधनिया, नगर परिषद लेखापाल सुरेंद्र सिंह पवार, अनिल खपेड़, राजेश जामनिया, संजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहें। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!