![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
राजगढ़। पीपरनी मार्ग स्थित श्री महावीर हनुमान गौशाला एवं आश्रम पर भजनवात हनुमान प्राण प्रतिष्ठा एवं मारूती महायज्ञ पंच दिवसीय महोत्सव के तहत प्रतिदिन विभिन्न आयोजन हो रहे है। आयोजन के तहत कल सोमवार को प्रतिमा का नगर भ्रमण भी होगा।
महायज्ञ में गुरुदेव श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज की पावन निश्रा में यज्ञाचार्य कृष्णा भारद्वाज की उपस्थिति में 35 से अधिक पंडितों के द्वारा 21 कुंड में 41 यजमानो द्वारा 2 दिन से प्रतिष्ठा महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक लाख आहुतियां दी जा रहीं हैं।
प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के लक्ष्मण डामेचा ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर श्री भजनवात हनुमान प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होगा। महोत्सव के तहत महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन भंडारा भी चल रहा है।
यज्ञाचार्य कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि महोत्सव के तहत शनिवार को गौ पूजन, मंडप प्रवेश, गणेश पूजन एवं यज्ञशाला में सभी देवताओं का स्थापना हुई। रविवार को दैनिक पूजन एवं अग्निस्थापन तथा यज्ञ आरंभ हुआ। वही सोमवार को दैनिक, पूजन, यज्ञ एवं प्रतिमा का ग्राम पिपरनी में 3 बजे नगर भ्रमण होगा।
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2024/04/1000982464-1024x768.jpg)