Homeराजनीतिराजगढ़ - प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने युवा मोर्चा के नव...

राजगढ़ – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने युवा मोर्चा के नव मतदाता सम्मेलन को किया संबोधित, कहा- देशद्रोहियों का समर्थन करने वालों को जवाब दें युवा

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को राजगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद वीडी शर्मा जैन तीर्थ मोहनखेड़ा भी पहुंचे। जहां उन्होंने दादा गुरुदेव के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद लिया।

राजगढ़ में आयोजित नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का विजन और संकल्प है कि 2047 तक देश विकसित भारत बनेगा और दुनिया का नेतृत्व करेगा। आज जो नवमतदाता पहली बार वोट डालने जा रहे हैं और आज के युवा ही 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे। ये चुनाव साधारण चुनाव नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति का चुनाव है। नवमतदाता विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए कमल का बटन दबाएं और नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं।

देशद्रोहियों का समर्थन करने वालों को जवाब दें युवा –
भाजपा प्रदेश अध्यवक्ष शर्मा ने कहा कि धार-झाबुआ की धरती राणा बख्तावर सिंह, टंट्या मामा और चंद्रशेखर आजाद जैसे अमर शहीदों की भूमि है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए, देश की आन-बान-शान के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी कन्हैया कुमार और उन देशद्रोहियों के साथ खड़ी है, जो भारतमाता के टुकड़े करने के नारे लगाते हैं। वहीं, गांधी परिवार के सिपहसालार मणिशंकर अय्यर ये धमकी देते हैं कि हमें पाकिस्तान को सम्मान देना चाहिए, क्योंकि उसके पास परमाणु बम है।

शर्मा ने कहा कि मणिशंकर अय्यर का ये बयान 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती है और देश के युवाओं का अपमान है। इसलिए भारतमाता के सम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए आने वाली 13 तारीख को कमल का बटन दबाएं। आपका वोट हमारे प्रधानमंत्री जी को इतनी ताकत देगा कि ऐसे कई परमाणु बम उनका कुछ नहीं कर पाएंगे।

कांग्रेस के लोग इसके मजाक उड़ाया करते थे कि ‘मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे।’ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ और 22 जनवरी की वो तारीख भी आ गई, जब मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। इसका उत्सव आप सभी ने मनाया और अपने घरों में दीप भी जलाए। लेकिन कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगा, मरोड़ उठने लगी।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, लोकसभा प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार, लोकसभा संयोजक प्रभु राठौर, पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया, विधानसभा प्रभारी नरेश राजपुरोहित, श्रीमती जमुना भूरिया, मुकेश केवलजी, संजय बघेल, हिमांशु अत्रिवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सूर्या, मोर्चा महामंत्री कपिल यादव, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी गोपाल सोनी, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव व मदन चोयल सहित अन्य मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा राजगढ़ मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने किया तथा आभार मोर्चे के राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वैभव जैन ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!