

सरदारपुर। इंदौर- अहमदाबाद राजमार्ग पर बाईक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे बाईक सवार व 3 साल का बच्चा घायल हुआ है। जनाकारी के मुताबिक तांरखेड़ी फाटे के पास इंदौर- अहमदाबाद राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मारी दी। जिसमे बाईक सवार व एक बच्ची घायल घायल हो गई। घायलों को NH47 फोरलेन की ऐम्बुलेंस से सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने घायल का उपचार किया। घटना में बाईक सवार कैलाश वंरदीचंद पंरमार 42 वर्ष निवासी दसई तथा लक्ष्य रामरतन 3 वर्ष घायल हुऐ है। दोनो का उपचार किया गया है। डॉक्टर एमएल जैन ने बताया की बच्चे के होट मे लगी है।जिसे टाके आये है। वही बाईक सवार व्यक्ति के सिर, पैर, हाथ, तथा कंधे पर चोट लगी है। दोनो का उपचार किया गया है।