

रिंगनोद। यहाँ नाली के पानी निकासी को लेकर दो पक्षो मे जमकर विवाद हुआ जो खुनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान पथराव भी हुआ। जिसमें 3 से अधिक लोग घायल हो गए ।वही रिंगनोद चौकी पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पूरा घटनाक्रम रिगनोद बस स्टेण्ड का है जहाँ नाली का पानी निकालने की बात को लेकर दो पक्षो में जम कर विवाद हो गया ओर विवाद इतना बड़ गया की दोनो पक्षो के बीच मे देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया व विवाद खुनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षो के 3 से अधिक लोग घायल हुए है। रिगनोद पुलिस द्वारा 3 घायलों को सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डाक्टर एमएल जैन ने घायलो का उपचार किया। इस विवाद मे महिलाओं को ज्यादा चोट लगी है। पुलिस ने घायलो का मेडिकल करवा गया है। वही चौकी प्रभारी राहुल चौहान के अनुसार मामले में एक पक्ष रिपोर्ट पर मारपीट सम्बंधित धाराओं पर प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।