Homeचेतक टाइम्सMP NEWS : 28 सीटों के लिए हुए विधानसभा उपचुनाव मे हुआ...

MP NEWS : 28 सीटों के लिए हुए विधानसभा उपचुनाव मे हुआ 69 प्रतिशत से अधिक मतदान, 10 को आएँगे परिणाम

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कोरोना संक्रमण के डर को हराते हुए जमकर मतदान किया। सत्ता का भविष्य तय करने वाले इस उपचुनाव में 69.60 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। यह आंकड़ा अनंतिम है। बंपर मतदान ने भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों की धड़कनें बढ़ा दी हैं क्योंकि इतने अधिक मतदान की उम्मीद दोनों ही नहीं कर रहे थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में इन क्षेत्रों में 72.93 फीसद मतदान हुआ था। उपचुनाव के परिणाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह की सियासत का भविष्य भी तय करेंगे। मतगणना 10 नवंबर को होगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!