![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG_20201109_160847.jpg)
सरदारपुर। धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार यशवंत कुमार धनोरा के मार्गदर्शन में धार जिले के वृत्त सरदारपुर में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृत्त सरदारपुर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए वृत्त क्षेत्र के गांव सुखीइमली थाना राजगढ़ मे दबिश देकर आरोपी मिट्ठू सिंह के आधिपत्य से 7 पेटी बियर एवं 3 पेटी गोआ शराब जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915/2000 की धारा 34(1)(क)(2) के तहत प्रकरण पंजीकृत कर अरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 30 हजार रूपये है। उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया एवं आबकारी उप निरीक्षक एकता सोनकर की टीम द्वारा की गई।