

नरेन्द्र पँवार, दसाई। नगर में धूमधाम के साथ दीपावली पर्व के दूसरे दिन पड़वा मनाया जाता है। पड़वा पर गाय गोहरी पर्व पर गाय एवं पशुओं को कलर कर सजाया जाता है। साथ ही गायों को सेला फुदो से सजा कर पूजा अर्चना की जाती पूजा है। जिसके बाद में मन्नत धारी अपनी मन्नत पूरी करने के लिए गायों के नीचे लेट कर गायों को अपने शरीर के ऊपर से निकालकर अपनी मन्नतें पूरी करते हैं। जहां पर अनेकों गाय उनके शरीर के ऊपर से निकलती है लेकिन किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंचती है। बाद मे एक दुसरे को गाय गोहरी पर्व की बधाई दि जाती है। दसई में गाय गोहरी का यह पर्व वर्षो से मनाया जा रहा है।