Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - विधानसभा में सिविल अस्पताल की स्वीकृति प्रदान करने हेतु जिप...

सरदारपुर – विधानसभा में सिविल अस्पताल की स्वीकृति प्रदान करने हेतु जिप सदस्य यादव ने स्वास्थ्य मंत्री को सौपा पत्र

सरदारपुर। जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने सरदारपुर विधानसभा में सिविल अस्पताल की मांग को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी को एक पत्र सौपा। यादव ने स्वास्थय मंत्री को सौपे पत्र में बताया कि सरदारपुर विधानसभा आदिवासी बाहुल्य होकर यहाँ बड़ी संख्या में आदिवासी भाई -बहन निवास करते हैं तथा मजदूरी व कृषि कार्य कर अपना जीवन यापन करते हैं। यहाँ लोगों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही हैं एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए बड़े शहरों में जाकर इलाज करवाना पड़ता हैं। जिससे उनपर अतिरक्त आर्थिक बोझ पड़ता हैं। सभी का उचित उपचार सरदारपुर विधानसभा में ही हो सकें इसलिए सिविल अस्पताल (100 बेड) की स्वीकृति प्रदान की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!