

रिंगनोद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर प्रत्येक मंडल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है इसी के अंतर्गत भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल का मंडल प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 23 तथा 24 दिसंबर को रिंगनोद के मंगलम गार्डन (गढ़ी वाला हनुमान मंदिर) मे आयोजित किया जाएगा। राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने बताया की दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। जो रिंगनोद के मंगलम गार्डन मे सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें मंडल के जनप्रतिनिधि, जिला तथा मंडल पदाधिकारी तथा 100 भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेंगे। वर्ग में कुल 10 सत्र का प्रशिक्षण होगा एवं प्रत्येक सत्र का विषय भिन्न होगा। सत्र का समय 1 घंटा रहेगा जिसमे प्रत्येक सत्र का निर्देशन विशेष वक्ता द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी कन्हैया पडियार एवं ट्रींकल पंवार रिंगनोद ने दी।