Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का...

रिंगनोद – भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ, भाजपा नेता चाचू बना ने कार्यकर्ताओ को बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

रिंगनोद। भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ ग्रामीण मंडल के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग में का आज शुभारंभ हुआ। सबसे पहले कार्यकर्ता का पंजीयन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा नेता महेंद्रसिंह चाचू बन्ना पूर्व उपाध्यक्ष मेला प्राधिकरण, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, रमेश कोठारी, विजय  इमलीवाला, मंडल अध्यक्ष मदन चोयल द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण वर्ग मे मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह चाचू बन्ना ने पार्टी प्रदेश मे भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।

 कार्यक्रम के अन्य सत्रों में मनोज सोमानी ने हमारा विचार परिवार, सागर कसेरा ने सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग तथा निलेश भारती द्वारा आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों पर वक्तव्य देते हुए कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर रिंगनोद कांग्रेस के युवा नेता देवेंद्र सतपुड़ा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हे  मनोज सोमानी, पूर्व विधायक तथा  मंडल अध्यक्ष मदन चोयल के सानिध्य में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए  भाजपा का  दुपट्टा पहनाकर इनका स्वागत किया। 

प्रशिक्षण वर्ग मे अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष मदन चोयल एवं मण्डल के अन्य प्रभारियों द्वारा किया गया। मंडल के सभी वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन संजय गर्ग के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मंडल के मीडिया प्रभारी कन्हैया पडियार और सह मीडिया प्रभारी ट्विंकल पवार ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!