![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG-20201224-WA0039.jpg)
राजगढ़। राम मंदिर निर्माण अभियान समिति बलेडी मंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संयोजक नीरज ख़िरदिया, सहसंयोजक देवेंद्र निनामा, हिसाब प्रमुख श्रवण निनामा, प्रचार प्रमुख रघुवीर चौहान, मंडल प्रभारी दीवान मकवाना सहित बड़ी सख्या में भोपावर, करवाड़ा, केली कला, केली खुर्द, रातापुर, जम्मूखोदरा, गोलपुरा, इमलीपुरा ,बोरखेड़ी व सभी ग्रामों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मंडल प्रभारी दीवान मकवाना ने राम मंदिर निधि संग्रहण अभियान किस तरह चलेगा व आगामी 25 दिसंबर की वाहन रैली किस प्रकार निकलेगी इस पर सभी से चर्चा की गई। उक्त जानकारी मंडल प्रचार प्रमुख रघुवीर चौहान द्वारा दी गई।