Homeअपना शहरराजगढ़ - मप्र प्रांतिय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ ने किया साइकिल...

राजगढ़ – मप्र प्रांतिय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ ने किया साइकिल सफारी का आयोजन

राजगढ़। मप्र प्रांतिय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ की तहसील इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस युवा उत्सव पर युवाओ और जनमानस में पर्यावरण, स्वास्थ्य, ईंधन बचाओं एवं स्वच्छता की प्रेरणा देने हेतु साईकिल सफारी का सफल आयोजन किया। साईकिल सफारी का शुभांरभ राजेन्द्र सुरि शासकीय महाविद्यालय में स्थापित स्वामी विवेकानंद, गुरू राजेन्द्र सुरिश्वर जी एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथी डाॅ. एमएल जैन, प्राचार्य एलएस अलावा द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस  अवसर पर प्राध्यापक ममता दास, सरिता जैन, आईएस डावर, डीएस मुजाल्दा आदि उपस्थित थे। साईकिल सफारी काॅलेज से निकली जो नगर भ्रमण कर नगर परिषद पहुची। जहा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई। इस दौरान संघ से उपाध्यक्ष रमेश बारोड, गणेश पाटीदार, सुरेश जाट, दामोदर कुमावत, विपीन पांडे, दिनेश सतपुड़ा, रोहित जैन, तेजकुमार जैन, देवेंद्र सतपुड़ा उपस्थित थे। उक्त जानकारी सुशील कुमार जैन ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!