Homeचेतक टाइम्सराजोद - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने निकाली मशाल यात्रा, वितरित किए...

राजोद – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने निकाली मशाल यात्रा, वितरित किए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार

राजोद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने स्वामी विवेकानन्द की 158वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राजोद नगर में मशाल यात्रा निकाली। इस मशाल यात्रा में सैकड़ो कार्यकर्ता अपने हाथो में मशाल लेकर पुरे उत्साह के साथ गगन भेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। मशाल यात्रा कन्या शाला से प्रारम्भ होकर सदर बाजार, धोबी बडली, गांधी चौक, चामुंडा चौक होते हुए पुनः कन्या शाला पहुची जहा समापन हुआ। मशाल यात्रा के बाद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरित किये। आयोजन मे विभाग संगठन मंत्री आशीष शर्मा, विभाग संयोजक श्याम धाकड़, नगर अध्यक्ष शुभांकर बग्गड़, नगर मंत्री अर्जुन मदारिया मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विभाग संयोजक श्याम धाकड़ द्वारा कार्यक्रम की भूमिका बताई। वही मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विभाग संगठन मंत्री आशीष शर्मा ने अपने उद्बोधन मे कहा की विवेकानंद जी के विचारो को विद्यार्थी परिषद की इस जलती हुई मशाल को हमें प्रत्येक परिसर तक लेकर जाना है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मे प्रथम स्थान दीपक बगदिराम कावलिया एवं चिरंजीत कुंदन प्रजापत, द्वितीय स्थान दीपक श्यामलाल सरा एवं सूरज मदनलाल कसानीया एवं तृतीय स्थान अभयराज लक्षमण सिंह राठौर एवं नीतीश संकरलाल पिपलिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अमन कावलिया ने किया व आभार नगर मंत्री अर्जुन मदारिया ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी मिडिया प्रमुख आशुतोष सरा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!