![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG_20210115_164308.jpg)
राजोद। मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे नारी सम्मान अभियान के तहत शासकीय कन्या हाईस्कूल बस स्टैंड राजोद पर थाना प्रभारी बीएस वसुनिया ने छात्राओ को अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया। उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व बच्चो के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम है। हमेशा सतर्क रहें, सजग रहे, अगर आपको लग रहा है कि आपके साथ कोई अप्रिय घटना हो रही है तो सबसे पहले अपने शिक्षक परिजन या पुलिस को बताए। सभी को अच्छे पड़ना व आगे बढ़ने का कहा एवं हमेशा सतर्क रहने की बात कही। वही बच्चों को असुरक्षित स्पर्श के बारे व साइबर सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बीएस वसुनिया, केएस टांक, कैलाश चौहान, अनवर खान, दिपक शर्मा व स्कुल के प्राचार्य व शिक्षक – शिक्षिकाये भी उपस्थित थे।