Homeअपना शहरसरदारपुर - हर-हर गंगे घर-घर गंगे आयोजन को लेकर हुआ गोष्टी का...

सरदारपुर – हर-हर गंगे घर-घर गंगे आयोजन को लेकर हुआ गोष्टी का आयोजन

सरदारपुर। हर-हर गंगे घर-घर गंगे के आयोजन को लेकर  गायत्री म्ंदिर मे गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें धार जिला संयोजक शांतिलाल विश्वकर्मा, हीरालाल पाटीदार मनावर, विजय सोलंकी गंधवानी के निर्देशन में बैठक संपन्न हुई। बेठक मे तहसील के दसई, राजोद, लाबरिया, राजगढ़, रिंगनोद , सरदारपुर आदि ग्रामो से बड़ी संख्या में परिजन मोजूद रहे। बेठक मे अतिथियों का स्वागत गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के अध्यक्ष अशोक तिवारी ने तिलक कर सम्मानित किया तथा अशोक शर्मा, अशोक पंडित, अश्विनी दीक्षित, वीके उपाध्याय आदि ने पुष्पाहार से स्वागत किया। बेठक मे निर्णय लिया गया कि राजोद, दसई और सरदारपुर के 11-11 गांव में कलश पूजन कर पहुंचाया जाएगा तथा उस गांव के 24 घरों में कलश प्रतिदिन घुमाकर पूजन करने के बाद उन सभी कलशो को गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर में  इकट्ठा किया जाएगा। जिसके बाद गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार से जो सामग्री आएगी वह उस गांव के 24 घरों में वितरित की जाएगी।  इस तरह हर-हर गंगे घर-घर गंगे कलश के माध्यम से उन गांव के सभी 24 घरों में पहुंचाया जाएगा। इसका सीधा-सीधा उद्देश यह है कि जो  हरिद्वार में कुंभ का आयोजन है उसमें कोविड-19 की वजह से सभी लोग नहीं  जा पा रहे हैं। इसलिए विश्व गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार ने यह संकल्प लिया है कि हम भारतवर्ष के हर घर तक गंगाजल पहुंचाएंगे। ताकि लोग अपने गांव और अपने घरों में रहकर ही उस गंगाजल से स्नान कर कुंभ का लाभ ले सके।  कार्यक्रम के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में पूर्ण होने जा रहा है। सरदारपुर में इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया कि सरदारपुर के 3 गांव के माध्यम से यह क्रम प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम को तहसील स्तर पर संपन्न कराने के लिए दो लोगों को संयोजक का दायित्व सौंपा गया है जिसमें  बीजे उपाध्याय और अश्विनी दीक्षित तहसील संयोजक के रूप में नियुक्त कर दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित योगाचार्य ने किया। आभार डॉक्टर अनोखीलाल जैन ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!