![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210126-WA0036.jpg)
राजगढ़। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष नगर के श्री गणपति अंबिका चौक पर गोपाल सोनी मित्र मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजिय किया गया। इस दौरान व्यापारी एशोसिएशन के राधेश्याम बजाज एवं मनोहरलाल जैन तथा रक्तमित्र इंडिया फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सोहन पटेल द्वारा झंडा वंदन किया गया। जिसके बाद भारतमाता की आरती भी की गई। इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि गोपाल सोनी, नीलेश शर्मा, सुमित अवस्थी, पंकज मामा, छगनलाल राठौड़, हुकमसिंह रेवर, सोहन चोयल, राहुल विरास, कंकूसिह बारोड़, योगेश परमार, कमलेश मोलवा, राजा मकवाना, रमेश डामोर, पिरु भाईजान, राधेश्याम बारोड़, मुकेश रेवर, आशीष बजाज, अक्षय भंडारी, मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।