

सरदारपुर। गणतंत्र दिवस एव जननायक स्वतंत्रा सेनानी टंट्या भील की जयंती के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए जयस कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जयस ने रेली निकालकर बदनावर चौराहा पर जयस संगठन के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओ ने अपनी-अपनी बात रखी। साथी ही कार्यालय के माध्यम से सरदारपुर तेहसिल के हर कोने से सम्पर्क हेतु एक हेल्पलाईन नम्बर जारी किया गया। तहसील जयस अध्यक्ष राजेन्द्रसिह गामड ने कहा की आदिवासी ST, SC, OBC, अल्पसंख्यक, किसान, बेरोजगार परेशान शोषित हमारे साथ जुडे निश्चित ही हम सब साथ मिलकर लड़ेंगे। इस दौरान बड़ी सख्या मे समाजजन शामिल थे। इन अवसर पर एडवोकेट रविन्द्र सिन्दल, राजेन्द्रसिह गामड़, आशिष चोहान, सुरेश खराडी, श्याम वास्केल, अकरम भुरिया, रमेश अरवा, राहुल वसुनिया, काना कटारा, सरदार अरड, दिलिप कटारा, रामलाल औसारी, रामचन्द्र मेहडा, शिवराज मखोड, शम्भु भुरिया, राकेश चोहान, विपिन मेडा, संजय निनामा, शान्तीलाल मालवीय, कवरलाल रावत, गजेन्द्र नेवल, गोपाल मोर्य, अनिल गामड, नदीम शाह, नारी शक्ति रिना गामड, आशा भाबर आदि उपस्थित थे।