

अमझेरा। झाबुआ के कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के द्वारा श्रीराम मंदिर के लिए संग्रह की जा रही धनराशि को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भाजपा में आक्रोश व्याप्त हो गया है। अमझेरा में बुधवार को भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा पुराने बस स्टैंड पर भूरिया का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की एवं समुचे देेश से माफी मांगने की बात कही है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, जनपद सदस्य बंशीलाल कुशवाह, निलांबर शर्मा, शुभम दीक्षित, मुरली कुश वाह,प्रवीण गुप्ता, शंकरलाल हामड़, विजयकुुमार शर्मा, शिवा मकवाना, राहुल शर्मा पप्पु ब्रजवासी आदि भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।