Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - भाजपा आजीवन सहयोग निधि के तहत ग्रामीण मंडल की बेठक...

रिंगनोद – भाजपा आजीवन सहयोग निधि के तहत ग्रामीण मंडल की बेठक संपन्न, विवादित बयान पर कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का किया पुतला दहन

रिंगनोद। भारतीय जनता पार्टी आजीवन सहयोग निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत धार जिला सह प्रभारी नवीन बानिया, मण्डल प्रभारी गिरधारी जयसवाल तथा मण्डल अध्यक्ष मदन चोयल के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई। बेठक में  भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मण्डल के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम में अथिति स्वागत भाषण देते हुए मंडल अध्यक्ष मदन ने अभियान के बारे मे बताते हुए कहा की 6 फरवरी को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव बैठक लेंगे जिसमे सभी दायित्वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बेठक मे संचालन सचीन राठौर ने किया। बेठक समापन के बाद राम मंदिर निधि समर्पण अभियान पर कांग्रेस नेता एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया द्वारा दिए गए विवादित बयान पर भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ताओ के द्वारा कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया गया। साथ ही कांतिलाल भूरिया के विरुद्ध नारे बाजी भी की गई। इस दौरान नविन बानिया, गिरधारी जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, विजय इम्लिवाला, सुनील मेहता, संजय गर्ग, आशीष जैन, पप्पू गामड़, कमलसिंह मावी, प्रदीप, रमेश सतपुड़ा, रमेश कोठारी, भगीरथ पाटीदार, प्रदीप खराड़ी, ईश्वर मिस्त्री,   लक्ष्मण डामोर, मुन्नालाल भायल, पानुसिंह मावी, भुराजी भगत, बाबूलाल भायल, लक्ष्मण राठौर, हीरालाल चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कन्हैया पड़ियार ने दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!