Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - भाजपा ग्रामीण मंडल की आजीवन सहयोग निधि समर्पण अभियान की...

रिंगनोद – भाजपा ग्रामीण मंडल की आजीवन सहयोग निधि समर्पण अभियान की हुई बैठक, नवागत प्रदेश मंत्री पटेल एवं जिलाध्यक्ष यादव हुए शामिल

रिंगनोद। भाजपा की आजीवन निधी समर्पण अभियान की बैठक भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मण्डल के रिंगनोद के मंगलम गार्डन में संपन्न हुई। जिसमे विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजीव यादव, मुख्य अतिथि नवागत भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल शामिल हुए। अतिथियों को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा वाहन रैली निकालकर बैठक स्थल पर ले जाया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी रीन, पूर्व विधायक सरदारपुर, जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल तथा कमल यादव, जनपद अध्यक्ष त्रिलोकचंद पाल, बलबहादुर सिंह छड़ावद, प्रेमलता चौहान, पानू सिंह मावी, गिरधारी जायसवाल, भूरा भगत आदि अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने भाजपा की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं हमेशा संगठित रहने की बात कही। वही जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए आजीवन निधी समर्पण अभियान के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्रदेश की 18 महीने की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को बताया। 

कार्यक्रम में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने दिया। इस दौरान मंडल महामंत्री सुनील  मेहता एवं पपू गामड़, ईश्वसर मिस्त्री, राजेश लछेटा, झितरा काका, कलम सिंग मावी, मानालाल मोलवा, आशीष जैन, रमेश सतपुडा, विजयजी पटेल, चतरालाल, रमेश कोठारी, भगीरथ पाटीदार, मुन्नालाल भायल, लक्ष्मण डामोर, लक्ष्मण राठौर, लक्ष्मण मौलवा, गुमान सिंह, हीरालाल चौधरी, वर्दीचन्द चौधरी, गजराज राठौर, मानवेन्द्र ठाकुर, वैभव जैन, योगेश परिहार, प्रतीक पाटीदार, रमेश चोयल, दीपक चोयल, रामू भाबर, पप्पू चोयल, महेंद्र भंडारी, हेमराज हटिला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में रिंगनोद युवा मोर्चा द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सामूहिक स्वागत किया गया।  कार्यक्रम का संचालन  सचिन राठौर ने किया एवं आभर सुनील मेहता ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कन्हैया पड़ियार द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!