

दसाई। किसान आन्दोलन के समर्थन में और केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनो के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस और ब्लाक कांग्रेस के द्वारा विशाल किसान संघर्ष पद यात्रा दसाई से अमझेरा के लिये निकाली गई। प्रातः कुम्हारपाट से विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पदयात्रा प्रारम्भ करने से पहले कहा कि केन्द्र सरकार को तीन काले कानून को वापस लेना चाहिये। आज देश का अन्तदाता परेशान हो रहा हैं ,मगर केन्द्र सरकार किसानो के बारे में सोच नही रही हैं सरकार को इस कानून को तुरन्त ही वापस ले और किसानो के हित की बात करना चाहिये। यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी कुलदीप इन्दौरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुन्दसिह गौतम, मनोजसिह गौतम, कुक्षी विधायक हनी बघेल, गोविन्द पाटीदार, बद्रीलाल डुगांजीवाला, बालमुकुन्द पाटीदार, दिनेेश दास बैरागी उपस्थित थे। पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल चौक पर सरदार पटेल और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अतिथियो द्वारा माल्यार्पण किया। पदयात्रा का नगर में कई मंचो द्वारा स्वागत किया गया। पदयात्रा में आगे ट्रेक्टर के साथ-साथ दो पहिया वाहन बडी संख्या में चल रहे थे साथ ही पैदल चलने वालो के लोगो के हाथो में जो किसान का नही वो किसी का नही, किसानो पर जबरन थोपे गये काले कानून वापस लो के नारे की तख्यिया थी। पदयात्रा में दसाई, टाण्डाखेडा, दन्तोली, भरावदा, अमझेरा, सरदारपुर, बालोद, राजगढ, खुटपला, बरमण्डल, बालोद, पदपुरा, घटोदा, सोन्याखेडी, केसरपुरा, सेमलखेडी, बामनेखेडी सहित सरदारपुर तहसील के अनेक गाॅव से बडी संख्या मे लोग उपस्थित थे।