

सरदारपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर तथा युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के आदेश अनुसार यूथ कांग्रेस सरदारपुर द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अमझेरा में यूथ कांग्रेस टीम तथा वरिष्ठ कांग्रेसियों और एनएसयूआई टीम ने मिलकर 14 फरवरी 2019 को पुलवामा मे शहीद हुए देश के 42 जवानो की आत्मा को शांति के लिए केंडल जलाकर ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शहीदो को अंबेडकर चौक पर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मुकाती, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, भेरूसिंह बड़गोता प्रदेश किसान कांग्रेस सचिव, एनएसयूआई तहसील अध्यक्ष मोहित जाट, रमेश मोलवा, शेखर सिंगार, अर्जुन मोहनिया, रवि बारोड़, रिंटू सोनीं, कुतुबुद्दीन बोहरा, राम केवट, लोकेश सिर्वी, सचिन मोलवा, वासु पडियार, दिपक पटेल, चांद शेख आदि मोजूद रहे।