Homeचेतक टाइम्सस्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी, कोरोना टीके की कुल 88 लाख से...

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी, कोरोना टीके की कुल 88 लाख से ज्यादा दी जा चुकी हैं खुराक

नई दिल्ली। देश में मंगलवार को 1.3 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाये जाने के साथ ही अबतक कोविड-19 टीके की 88 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। देश में 1,90,665 सत्रों के जरिए कोविड-19 टीके की 88,57,341 खुराक दी गयीं, जिनमें 61,29,745 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गयी जबकि 2,16,339 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी। साथ ही 25,11,257 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को पहली खुराक दी गयी।  देश में 16 जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था और दो फरवरी से अग्रिम मोर्चा कर्मियों को टीका लगाये जाने लगा। मंत्रालय ने कहा कि अभी तक प्रतिकूल प्रभाव के नौ मामले पहली खुराक के बाद सामने आये और दूसरी खुराक की स्थिति में एक ऐसा मामला सामने आये। मंत्रालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 9,34,962 खुराक दी गयी हैं जबकि गुजरात में 7,10,082, राजस्थान में 6,28,400, मध्यप्रदेश में 5,75,728, पश्चिम बंगाल में 5,55,959 और कर्नाटक में 5,32,208 खुराक दी गयी हैं। उसने कहा, ‘‘अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार आज कोविड-19 टीकाकरण के 32वें दिन शाम छह बजे तक 1,34,691 खुराक दी गयीं। उनमें से 78,643 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गयीं जबकि 56,048 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी।’’

भारत में कोविड-19 मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। फरवरी माह में चौथी बार कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 10 हजार से कम 9,121 रहने के साथ ही, देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,09,25,710 हो गए। वहीं, इस वायरस के संक्रमण से एक दिन में 100 से कम लोगों की मौत हुई। फरवरी में 10वीं बार ऐसा हुआ है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 81 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,813 हो गई। आंकड़ों के अनुसार 1,06,33,025 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.32 प्रतिशत हो गई।  वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। देश में अभी उपचाराधीन लोगों की संख्या डेढ़ लाख से कम है। अभी कुल 1,36,872 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!