Homeअपना शहररिंगनोद - विकास परवार का "इंडिया टैलेंट फाइट सीजन-2" के मेगा ऑडिशन...

रिंगनोद – विकास परवार का “इंडिया टैलेंट फाइट सीजन-2” के मेगा ऑडिशन के लिए हुआ चयन

रिंगनोद। गाँव के विकास परवार का इंडिया टैलेंट फाइट सीजन-2 के मेगा ऑडिशन के लिए चयन हुआ है। संभावना व्यक्त की जा रही है की मेगा ऑडिशन मार्च में हो सकता है, जो एनटीवी पर प्रसारित होगा। दरअसल लॉकडाउन के पहले विकास ने ऑडिशन दिया था। जिसमें विकास का चयन हो गया था, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण शो टीवी पर नहीं आ सका। अब मेगा ऑडिशन होने वाला है। हाल ही में डांसर विकास के घर सिलेक्शन लेटर आया हैं। आपको बता दे की विकास परवार रिंगनोद में डांस क्लास संचालित करते हैं। जिसमें छोटे से लेकर बड़ो को डांस सिखाते है। साथ ही वे अपने यूट्यूब चैनल पर खुद की तथा डांस सीखने वाले बच्चों के वीडियो भी शेयर करते है। विकास के चयन पर उनके मित्र अनिल मोलवा, शुभम पाटीदार, हितेश परमार सहित ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!