

सरदारपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे भाई सुरजीतसिंह चौहान के सरदारपुर प्रवास के दौरान भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के भाई तथा भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने माही माता के दर्शन वंदन किए एवं पंचक्रोशि पदयात्रा में शामिल होकर पदयात्रियों का उत्साह बढ़ाया। श्री चौहान का बड़वेली, लेडगांव, टांडाखेड़ा, बादेड़ी एवं मांगोद में भी भाजपा कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। वही सरदारपुर के सर्किट हाउस पर मुख्यमंत्री के छोटे भाई तथा भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चौयल, जनपद अध्यक्ष त्रिलोकचंद पाल, मदन पाटीदार, चुन्नीलाल मारू, ओम प्रकाश पाटीदार, अमृतलाल जाट, नारायण पाटीदार, अरविंद जाट, दिपक गर्ग, मुकेश पटेल, अशोक पटेल, गोलू बघेल, विजय मारू, आदित्य यादव, राज यादव, हर्षित मारू आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।