

सरदारपुर। तहसील के किसानो के हित मे क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के भगीरथी प्रयास रंग लाने वाले है। सरदारपुर तहसील को पूर्व मे नर्मदा झाबुआ, पेटलावद, थांदला, सरदारपुर माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना की सौगात मिल चुकी है। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा के सत्र मे नर्मदा परियोजना से संबंधित प्रश्न लगाया था। जिसके जवाब मे 24 फरवरी 2021 को विधानसभा मे उत्तर देते हुए कहा गया है कि नर्मदा झाबुआ, पेटलावद, थांदला, सरदारपुर माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना सरदारपुर तहसील के 66 ग्रामो को शामिल किया गया है एवं 66 ग्रामो की 25422 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही विधायक ग्रेवाल द्वारा दिनांक 28 दिसंबर 2019 को तत्कालीन मंत्री सुरेन्द्रसिंह हनी बघेल को किसानो के हित मे पत्र सौंपकर नर्मदा माण्डू उद्वहन सिंचाई योजना मे सरदारपुर तहसील के ग्रामो को जोडने की मांग की थी जिसके फलस्वरूप सरदारपुर तहसील के 20 ग्रामो को प्रस्तावित योजना मे शामिल किया गया है। जिसमे 36391 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी। वही आगामी अन्य योजना तैयार की गई है। जिसमे सरदारपुर तहसील के 64 ग्रामो को शामिल कर 31271 हैक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा।
नर्मदा झाबुआ, पेटलावद, थांदला, सरदारपुर माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना मे ग्राम श्यामपुरा ठाकुर, खमालिया, मिण्डा, बोरखेडी, बडोदिया, गोलपुरा, खरेली, उण्डेली, खरजूनी, चालनी, सुनेडी, अमझेरा, सुल्तानपुर, राजपुरा, बान्देडी, मांगोद, मारोल, बांकेडी, खांकेडी, केशरपुरा(निपानिया), हातोद, मौरगाॅव, कपास्थल, केशरपुरातेली, सगवाल, रालामण्डल, भरावदा, भीलगुन, बालोदा, सोनियाखेडी, तलुण्डा, गलुण्डा, घटोदा, दन्तोली, लेडगाॅव, सेमलखेडीकला, दसाई, बामनखेडी, टाण्डाखेडा, चोटियाबालोद, हनुमन्त्या पदमपुरा, मोगजीपाडा, पंचरूण्डी, फुलकीपाडा, ग्वालझिरी, वणी, बोदला, फुलगांवडी, गोविन्दपुरा, कुमारपाट, भोपावर, पटलावदिया, इमलीपुरा, छिपापुरा, बिछिया, खुंटपला, बरमखेडी, खिमाखेडी, कोठडाखुर्द, हनुमन्त्याकांग, मेंहगाॅव, गोन्दीखेडा, टाण्डाखेडा, चिचैडिया, बडवेली शामिल किए गए हे।
वही माण्डू उद्वहन सिंचाई योजना मे ग्राम गुमानपुरा, बिमरोड, छडावद, पिपरनी, सेमल्या, केरिया, करनावद, सियावद, धुलेट, अमोदिया, सोनगढ, महापुरा, टिमायची, भानगढ, नरसिंहदेवला, एहमद, बोला, पसावदा, नयापुरा शामिल किए गए।
इसी तरह अन्य तैयार योजना मे ग्राम पोशिया, अंजनमाल, अम्बामाल, खेडा, चैबारा, गुराडिया, बडोदिया, गोन्दीखेडा चारण, मौलाना , हनुमन्त्या सिंगेश्वर, जौलाना, रूपाखेडा, बोदली, टिकमाझिरी, मोयाखेडा, दलपुरा, दत्तीगाॅव, करमदीपाडा, सियावद, जुनापानी, आम्बा, खाकरियाझिरी, कुशलपुरा, माछलिया, झाई, भण्डारिया, दूधीकांच, पिपल्याभान, सुहाना, भमती, अमझर, सरोदा, सेमल्या, केरिया, रतनपुरा, चालनीमाता, उटावा, सुखीईमली, फुटतलाव, आम्बापाडा, उमरियाखूर्द, सुनारिया, सुनारपाडा, लक्कडखाई, उमरियाकला, भीलखेडी, रंगपुरा, बागपिपल्या, केशरपुरा, खेडा, काकडपाडा, तिरला, टिमरीपाडा, सिंगोडिया, श्यामपुराखेडी, अम्बेडी, कंजरोटा, रिंगनोद, मनास्या, मालपुरा, पटलावदिया, मारपीपली, सरदारपुर, दत्तीगाॅव शामिल किए गए।