Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - सिंचाई परियोजना के पंपिंग हाऊस का जिला पंचायत सदस्य यादव...

सरदारपुर – सिंचाई परियोजना के पंपिंग हाऊस का जिला पंचायत सदस्य यादव ने किया भूमिपूजन

सरदारपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 2017-18 में सरदारपुर, झाबुआ, थांदला,नर्मदा माही सिंचाई परियोजना की स्वीकृति प्रदान कर भूमि पूजन किया गया था। परियोजना की शुरुआत निसरपुर के ग्राम चन्दनखेड़ी  में पहला पम्पिंग हाऊस का निर्माण कार्य प्रगतिशील है। पवित्र नदी माँ नर्मदा का जल,माँ माही नदी उद्गम स्थल मिंडा में मिलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मिंडा में बनने वाले पम्पिंग हाऊस का भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने किसानों के साथ मिलकर किया। पम्पिंग हाउस के भूमि पूजन में प्रमुख रूप से क्षेत्र के किसानों के साथ नर्मदा घाटी विकास के एसडीओ चौबेजी तथा मदन सुनेर, शंकर हामड, कमल सुनेर, उदयसिंह सुनेर, भरतसिंह शिशौदिया, शंकर देवड़ा, अर्जुन शिशोदिया, लाखन सिंह शिशोदिया, गोविंद शिशोदिया, अर्जुनसिंह पटेल, भेरू सुनेर, मोहन सिर्वी, लूना सेंच्चा, कृष्णा गोराना, राजाराम वसुनिया, छोगालाल सौलंकी, शुनिल वशुनिया, अशोक पायलेट, आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!