![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG-20210310-WA0044.jpg)
राजगढ़। मंगलवार को पुलिस थाने पर आगामी होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर बैठक में शामिल गणमान्या नागरिकों से संवाद करते हुए उनके मद भी लिए गए। तांकी शहर सहित आसपास के क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरिके से त्यौहार संपन्न हो सकें। इस अवसर पर नवागत थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने कहा कि होली का पर्व शांतिपूर्ण तरिके से मनाएं। यदि लगता है कि विवादित स्थिति बनती हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। यदि कोई व्यक्ति होली न खेलना चाहिए तो उसे जबर्दस्ती रंग भी नहीं लगाएं। ऐसे में कई बार विवादित स्थिति भी बन जाती हैं। इस दौरान तहसीलदार प्रेमनारायण परमार, नगर परिषद के लेखापाल सुरेंद्रसिंह पंवार और विद्युत कंपनी के जेई श्याम रायकवार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एएसआई विजयकुमार शर्मा, नप उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, हाजी शौकत खान, भाजपा नेता गोपाल सोनी, निलेश सोनी आदि मौजूद थे।