

सारंगी। मठमठ क्षेत्र के किसानों ने विगत 1 वर्ष से गेहूं खरीदी केंद्र खोलने की मांग की थी। इसके लिए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह गंगाखेड़ी, मंडल अध्यक्ष सुखराम मौरी को भी गेहूं खरीदी केंद्र खुलवाने के लिए कहा था। जिस पर दोनों ने मठमठ के किसानों की बात को सासंद को अवगत कराया और सांसद ने भी तत्काल उप पंजीयक कार्यालय झाबुआ से सम्पर्क कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही कर मठमठ क्षेत्र के किसानों कि समस्या का समाधान करने का प्रयास किये। सांसद की अनुशंसा पर ओर दोनो मंडल अध्यक्ष के प्रयासों से मठमठ क्षेत्र के किसानों कि समस्या दुर कि गई ओर गेहूँ उपार्जन केन्द्र की अनुमति मिली। 22 मार्च से गेहूँ खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया जाएगा। पूर्व में मठमठ के किसानों को 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था । ट्रेक्टर का भाड़ा भी अधिक लगता था। इस सौगात पर सांसद व पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गंगाखेडी व मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी का मठमठ क्षेत्र के किसानों ने व पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुर्जर, मठमठ सरपंच नानुराम गामड, मंडल उपाध्यक्ष, बिरज पोरवाल, पवन गुर्जर एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने आभार व्यक्त किया।