Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद में छाया भगोरिया का उल्लास, विधायक, जिला पंचायत सदस्य सहित राजनीतिक...

रिंगनोद में छाया भगोरिया का उल्लास, विधायक, जिला पंचायत सदस्य सहित राजनीतिक दलों ने किया मांदल दलों का स्वागत

रिंगनोद। ग्रामीण अंचलों में प्रतिदिन भगोरिया का आयोजन हो रहा हैं। भगोरिया पर्व को लेकर ग्रामीणों में उत्साह भी देखा जा रहा हैं। गुरूवार को ग्राम रिंगनोद में भगोरिया का आयोजन हुआ। इस अवसर पर देर शाम तक मादल की थाप पर आदिवासी समाजजनों ने नृत्य किया। भगोरिया में करीब 1 बजे क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल अपने काफिले के साथ पहुंचे। यहां बस स्टैंड पर विधायक ग्रेवाल ने मंच से सभी गेर के सदस्यों को अभिवांदन कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या मव कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य मौजूद रहें। वही ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच प्रतिनिधि कान्हा निनामा द्वारा गैर का स्वागत किया गया। 

इधर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी भगोरिया में आए मांदल दलों का स्वागत सत्कार किया गया। भाजपा के मंच के जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, धर्मेन्द्र मंडलोई, जमना भूरिया, मंडल अध्यक्ष मदन चोयल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांदल दलों का स्वागत किया। वही रामु भाभर मित्र मंडल एवं जनजाति विकास मंच  द्वारा भी मांदल दलों का स्वागत किया गया। भगोरिया में चौकी प्रभारी राहुल चौहान पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!