

सरदारपुर। जयस कार्यालय पर अमझेरा जयस ब्लाक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ग्रामिण कार्यकारिणी की नियुक्तिया कर जिम्मेदारी सौपी गई। जिसमें राकेश वडखिया को सरदारपुर जयस तहसिल सहयोजक नियुक्त किया गया तथा सुल्तानपुर जयस उपाध्यक्ष अजय गामड, सचिव जितेन्द्र गामड, ग्राम पंचायत टिमाईची जयस सचिव बहादुरसिह मावी को नियुक्ती पत्र सौपा। उक्त जवाबदारी सरदारपुर जयस तहसील अध्यक्ष राजेन्द्रसिह गामड ने सौपी। इस दौरान रविन्द्र सिन्दल, आशिष चोहान, शम्भु भुरिया, अकरम भुरिया, जयमल डामर, शुभम चोहान, रामलाल औसारी, नोसाद आदि उपस्थित थे।