

रिंगनोद। झाड़ियों में ग्रामीणों को जंगली जानवर नजर आने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को टांडा मार्ग स्थित पावर ग्रिड के पीछे चामुंडा माता मंदिर के समीप झाड़ियों में कुछ ग्रामीणों एक जंगली जानवर नजर आया। जिसकी सूचना मिलते ही रिंगनोद पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। काफी खोजबीन करने के बाद भी उक्त जानवर नजर नही आया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों तथा किसानों द्वारा बताए गए स्थान पर पग मार्गो को देखा। प्रथम दृष्ट्या वन विभाग को उक्त जानवर के पैर तेंदुए के पैर से मिलते-जुलते दिखाए दिए हैं। वन विभाग के डिप्टी रेंजर विक्रम सिंह निनामा ने बताया कि ग्रामीणों ने जंगली जानवर होने की सूचना दी थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानवर नजर नही आया है। ग्रामीणों द्वारा बताए गए स्थान पर जांच करने के बाद जो पैरों के निशान मिले हैं, वो तेंदुए के हैं। जिसकी सूचना हमने हमारे उच्च अधिकारियों को भी दी हैं। विभाग की टीम जांच में जुटी हैं।