Homeचेतक टाइम्ससारंगी - भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सारंगी मंडल के...

सारंगी – भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सारंगी मंडल के लिए भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन

सारंगी। भारतीय जनता पार्टी सारंगी मंडल सारंगी के कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया।  कार्यालय शुभारंभ अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन कर किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, सुखराम मोरी, मार्केटिंग अध्यक्ष नवीनसिंह राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुर्जर की उपस्थिति में फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। मंडल के 26 ग्राम पंचायतों के हर बूथ पर बूथ प्रभारी और पंचायत प्रभारी ने तय समय पर हर बूथ पर पहुंचकर स्थापना दिवस मनाया। पहले पंचायत स्तर पर स्थापना दिवस मनाते थे। कार्यालय की सौगात मिलने से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कार्यालय  शुभारंभ अवसर पर भाजपा के मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!