

राजोद। राज्य सरकार एवं जिला कलेक्टर के आदेशानुसार राजोद नगर में शुक्रवार शाम 6 बजे से 60 घंटे का लॉकडाउन प्रशासन के अमले के द्वारा पूर्ण मुशतेदी के साथ शुरू किया गया। जैसे-जैसे अधिकारियों के वाहनों का काफिला नगर में आगे बढ़ता चला गया वैसे वैसे फटाफट बाजारों को बंद होता देखा गया। अनावश्यक भीड़ भी कम होती चली गई। जरूरी सेवाओ के तहत सब्जी, बाजार, दूध डेयरियां, दवाई की दुकानों आदि खुले रही। इस तरह नगर में एक प्रभावी लाकडाउन की शुरुवात हुई। शनिवार को सुबह से ही पुलिस की गाड़ी नगर में घुमती रही। प्रशासन के अमले में तहसीलदार प्रकाश परिहार, टिआई बीएस वसुनिया, एसआई गिलदार सिंह बघेल, एएसआई केएस टांक कैलाश चौहान प्रधान आरक्षक मंगल सिंह मेड़ा व महिला आरक्षक नगर में अमले के साथ भ्रमण किया।