Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र में...

राजगढ़ – जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र में विभिन्न जगह हुआ धरती पूजन का आयोजन

राजगढ़। जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भूमि सुपोषण एवं संरक्षण हेतु राष्ट्र स्तरीय अभियान के तहत हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में धरती पूजन कार्यक्रम का आयोजन राजगढ़ खंड के विभिन्न ग्रामो में कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया। अभियान के खंड संयोजक शंकरलाल कुमावत ने बताया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र के विभिन्न गांव तथा नगरों में धरती पूजन उत्सव मनाया गया। जिसके तहत किसानों द्वारा अपनी खेत की मिट्टी लाकर मंदिर, सामुदायिक केंद्र आदि जगह पर मिट्टी का पूजन किया एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना तथा खेती में रसायनों का उपयोग कम करने का संकल्प लिया गया। धरती पूजन उत्सव में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन किया गया। कई जगह उत्सव में किसान अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। साथ ही गौमाता का पूजन भी किया गया। उक्त जानकारी अभियान के मीडिया प्रभारी रमेश प्रजापति ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!