

रिंगनोद। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद हो रही हिंसा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के विरोध में पार्टी संगठन के आदेश पर राजगढ़ ग्रामीण भाजपा मंडल के कार्यकर्ता ने एक दिन का मौन धरना देकर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने रिंगनोद बस स्टैंड पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए धरना दिया। भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के गुंडों द्वारा लगातार हमलें किए जा रहें हैं साथ ही भाजपा कार्यालयों पर भी पथराव, तोड़फोड़ तथा आगजनी की जा रही हैं। लेकिन ममता सरकार द्वारा पुलिस को हिंसा रोकने के लिए निर्देशित भी नही किया जा रहा हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या से आहत होकर पार्टी संगठन के आदेश पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिन का मौन धरना देकर अपना विरोध जताया हैं। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द वहा के भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। मौन धरने के दौरान मंडल महामंत्री सुनील मेहता, उपाध्यक्ष ईश्वर मिस्त्री, रमेशचंद कोठारी, वैभव जैन, सचिन राठौर, राकेश जैन, योगेश परिहार, लोकेश कर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।