Homeअपना शहरराजगढ़ - सेवा भारती एवं सेवा इंटरनेशनल (अमरीका) ने मोहनखेड़ा तीर्थ द्वारा...

राजगढ़ – सेवा भारती एवं सेवा इंटरनेशनल (अमरीका) ने मोहनखेड़ा तीर्थ द्वारा संचालित हॉस्पिटल में भेंट की 3 ऑक्सीजन मशीन

राजगढ़। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सारे विश्व के साथ हमारे भारत मे भी दुसरी लहर ने कहर बरपाया है। अनुमान से ज्यादा घातक सिद्ध हो रही है। जिसके चलते देश की स्वास्थ्य व्यवस्थाए बिगडती दिखाई दे रही है। जिसके चलते बेड की कमी ऑक्सीजन, दवाईयो की कमी हो रही है। ऐसे में हमारे देश के सेवा भाव के संस्कार के चलते आज पुरे देश में हजारों संस्थाऐ  सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायीक संगठन इस महामारी मै क्षेत्र में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्ती के लिए आगे आ रहै। मोहनखेड़ा तीर्थ पर ट्रस्ट तथा जिला प्रशासन द्वारा के 300 बेड का कोविड सेंटर संचालित जा रहा है। साथ ही श्रीराजेन्द्रसुरी नेत्र चिकीत्सालय पर भी ट्रस्ट कोविड हॉस्पिटल भी चलाया जा रहा है। जहाँ से अनेक मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। श्री आदिनाथ राजेंद्र जैन तीर्थ पेढ़ी (ट्रस्ट) मोहनखेड़ा  द्वारा संचालित चिकीत्सालय को आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित सेवा भारती एवं सेवा इंटरनेशनल (अमरीका) के द्वारा  गच्छाधिपति आचार्य श्रीगुरुदेव श्री ऋषभचंद्र सुरिश्वरजी म.सा. की उपस्थिति में डॉ. सरफराज खान खान तथा डॉ. दक्ष वोहरा को श्री राजेन्द्रसूरी नैत्र चिकीत्सालय मोहनखेड़ा पर 3 ऑक्सीजन मशीन  प्रदान की गई। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धार विभाग संघचालक  भूपेंद्र कसेरा टाण्डा, सेवा भारती  जिला समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता कुक्षी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धार विभाग कार्यवाह ललित कोठारी , विभाग सेवा प्रमुख लक्ष्मण सोलंकी, जिला कार्यवाह बाबूलाल हामड़, नगर कार्यवाह सुजित ठाकुर, नवीन बानिया आदि उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!