

राजगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा अनेक आयोजन किए जा रहे है। इसी कड़ी में राजगढ़ में सेवा ही संगठन के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने सेवा कार्य किए। नगर के वार्ड क्रमांक 6 में कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुँचकर मास्क वितरण किए तथा कोरोना वैक्सीन हेतु लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, सांसद प्रतिनिधि बलबहादुरसिंह, ज्ञानेन्द्र मूणत, नीलेश सोनी, सोनिक कापड़िया, पप्पू भूरिया, दिलीप फरबदा, लाला माहेश्वरी, गौरव सराफ, मनोज जैन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।